मेंडल के अनुवांशिकता के नियम और गुणसूत्र प्रश्नोत्तर MCQ | Genetics Quiz in Hindi

By rajstudy

Published on:

mendal ke anuvanshikta ke niyam gunsutra

मेंडल के अनुवांशिकता के नियम और गुणसूत्र पर आधारित महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न हिंदी में। NEET, REET, SSC, और अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी जीवविज्ञान क्विज।
ग्रेगर जॉन मेंडल द्वारा प्रतिपादित अनुवांशिकता के तीन मुख्य नियम – समानता का नियम, प्रभुत्व का नियम और स्वतंत्र वर्गीकरण का नियम – जीवविज्ञान और जेनेटिक्स की नींव माने जाते हैं। इस लेख में मेंडल के प्रयोगों, मटर के पौधों पर किए गए अनुसंधान और गुणसूत्रों की भूमिका को सरल भाषा में समझाया गया है। साथ ही, यह लेख विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे NEET, REET, UPSC, SSC, CTET आदि में आने वाले जीवविज्ञान से जुड़े प्रश्नों के लिए एक ठोस आधार प्रदान करता है। जानें मेंडल के सिद्धांत, जीन, एलिल, और गुणसूत्रों के बीच संबंध तथा उनकी आधुनिक जेनेटिक्स में प्रासंगिकता

मेंडल के अनुवांशिकता के नियम और गुणसूत्र प्रश्नोत्तर MCQ

प्रश्न. 1. मेण्डल ने आनुवांशिकी के नियम कौन से पौधे पर अनुसंधान करके दिये थे?

(अ) मटर
(ब) टमाटर
(स) आलू
(द) प्याज

प्रश्न. 2. स्वर्ण चावल किस पद्धति से विकसित किए गए है?

(अ) लैंगिक जनन द्वारा
(ब) पराजीनी तकनीक द्वारा
(स) पादप संकरण विधि द्वारा
(द) अलैंगिक जनन द्वारा

प्रश्न. 3. निम्नलिखित में से कौनसी चावल की किस्म एक प्रसिद्ध जैव पेटेन्ट है?

(अ) पोन्नी
(ब) सोना मसूरी
(स) बासमती
(द) राजाभोगम

प्रश्न. 4. दो अथवा अधिक भिन्न आनुवांशिकी युक्त पादपों को क्रॉस कर फसल की नई किस्म का निर्माण कहलाता है।

(अ) संकरओज
(ब) संकरण
(स) उत्परिवर्तन
(द) अलैंगिक जनन

Also Read This-  Daily Quiz : सामान्य विज्ञान 25 MCQ 14-07-2025

प्रश्न. 5. मेण्डल ने मटर के अलावा एक और पादप पर कार्य किया। वह पादप था-

(अ) मक्का
(ब) बीन
(स) हिरेसियम
(द) एन्टिराइनम

प्रश्न. 6. मेण्डल ने अपने प्रयोगों के लिए कितने विषम लक्षण चुने थे?

(अ) 7
(ब) 8
(स) 9
(द) 10

प्रश्न. 7. मेण्डल का स्वतंत्र अपव्यूहन का नियम ……………… के अवलोकनों पर आधारित है?

(अ) एक संकरण
(ब) द्वि संकरण
(स) परीक्षण संकरण
(द) बैंक संकरण

प्रश्न. 8. आनुवांशिकी के जनक किसे कहा जाता है?

(अ) जी.जे. मण्डल
(ब) एफ.एच.सी.क्रिक
(स) बीरबल साहनी
(द) कैरोलस लिनियस

प्रश्न. 9. मेण्डल का स्वतंत्र अपव्यूहन का सिद्धांत निम्नलिखित में से किस अनुपात के आधार पर सिद्ध किया जा सकता है

(अ) 9:3:3:1
(ब) 2 : 1 : 1
(स) 3 : 1
(द) 2 : 1

प्रश्न. 10. आणविक जीव विज्ञान में मूल सिद्धांत का विचार ……………. ने प्रस्तुत किया?

(अ) ग्रेगर मेंडल
(ब) थामस हंट मार्गन
(स) फ्रेडेरिक ग्रिफीथ
(द) फ्रांसिस क्रिक

प्रश्न. 11. आनुवांशिकी की भौतिक एवं क्रियात्मक इकाई है-

(अ) ऐलील
(ब) क्रोमोसोम
(स) जीन
(द) आर.एन.ए

प्रश्न. 12. डी.एन.ए की पैकेजिंग में शामिल हिस्टोन प्रोटीन का आवेश ………………… होता है।

(अ) धनात्मक
(ब) ऋणात्मक
(स) कभी ऋणात्मक कभी धनात्मक
(द) उदासीन

प्रश्न. 13. निम्न में से कौन सा एक लक्षण हरे मटर में मेंडल के सात विषम लक्षणों का भाग नहीं है?

(अ) बीज का पीला व हरा रंग
(ब) सीमावर्ती और अक्षीय फूल
(स) चिकना और खुरदना तना
(द) मटर के पौधे की लंबी और बीनी उंचाई

Also Read This-  Daily Quiz : सामान्य विज्ञान 25 MCQ 14-07-2025

प्रश्न. 14. वंशागति के नियमों के अध्ययन को क्या कहते है?

(अ) वर्गीकरण विज्ञान
(ब) कोशिका विज्ञान
(स) आनुवांशिकी
(द) पारिस्थितिकी

प्रश्न. 15. आधुनिक आनुवांशिकी का जनक किसे माना जाता है?

(अ) चार्ल्स डार्विन
(ब) ग्रेगर मेण्डल
(स) अलेक्जेंडर फ्लेमिंग
(द) ओटो हैन

1234Next »

Leave a Comment